Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एसडीएम सदर एवं प्रदूषण विभाग ने पेपर इंडस्ट्री में की मानकों की जांच, दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। डीएम के निर्देश पर आज एसडीएम सदर एवं प्रदूषण विभाग द्वारा पेपर इंडस्ट्री में मानकों की जांच की गयी। इस दौरान उन्होंने मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिले की पेपर मिलों में पिछले दिनों मानकों का उल्लंघन तथा ईंधन के रूप में पॉलिथिन कचरा इस्तेमाल करने की खबरें मिल रही थीं। आज इसे देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशों पर एस डी एम सदर दीपक कुमार एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारी अंकित कुमार के साथ संयुक्त रूप से भोपा रोड स्थित पेपर इंडस्ट्री में प्रदूषण विभाग के मानकों की जांच की गई।

मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। हालांकि इस जांच के दौरान पाई गई किसी खामी को लेकर अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =