Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के नुमाईश कैंप में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पहले की पिटाई, फिर मार दी गोली

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नुमाइश कलिंनी में आज देर रात्रि में गोलियां चलने से हडकंप मच गया। इस गोलीबारी में एक युवक भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश कैंप कलिंनी में आज देर रात्रि में गोली चली, जिसमें एक युवक घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौहल्ले में हडकंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई

जिस पर पुलिस फोर्स मौके पर पहु°ची और घायल को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि रात्रि सिविल लाइन थाना इलाके के नुमाइश कैंप कलिंनी में 2 दोस्तों राहुल ठाकुर व स्त्रष्णा ठाकुर के बीच मामूली कहासुनी हो गई

जिसके बाद गुस्से में आये दबंग दोस्त स्त्रष्णा ठाकुर ने अपने 4 -5 साथियों के साथ मिलकर पहले तो पीड़ित की डंडों से पिटाई की। राहुल के विरोध करने पर दबंग दोस्त स्त्रष्णा ठाकुर ने राहुल के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल युवक की मा° स्नेहलता ने बताया कि स्त्रष्णा और उसके साथ आये चार पांच अन्य युवकों ने पहले तो मेरे बेटे को पीटा और फिर गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हिंस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं मामले की बारीकी से जांच करने की बात कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =