गरीब लोगों को खाना वितरित किया:घर में रहने की अपील
लोगों को घर में रहने की अपील
मुजफ्फरनगर। कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को घर में रहने की अपील कर रहे हैं।
आज सुबह सवेरे पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह मीरापुर सब्जी मंडी पहुंचे और भीड़भाड़ से लोगों को दूर रहने की अपील की। एसपी देहात नेपाल सिंह ने सब्जी व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने की जानकारी देते हुए कहा कि वायरस इस टाइम अपना प्रकोप फैला रहा है, इस वायरस से लड़ने के लिए घर में रहकर ही इस जंग को जीता जा सकता है।
गरीब लोगों को खाना वितरित किया
मुजफ्फरनगर-लोकडॉउन के बाद गरीब लोगो को खाने की दिक्कत न हो जिसको देखते हुए एबीवीपी के प्रदेशों के मंत्री सुनील वार्ष्णेय भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन खटीक ने एस पी ट्रैफिक बी बी चौरसिया व कंवरपाल वर्मा के साथ गरीब लोगों को खाना वितरित किया भाजपा नेताओ व प्रसासन ने गरीब लोगों का पेट भरने की सराहनीय पहल की है जिससे कोई भी भूखा ना सोए इसी पहल के साथ सुनील वार्ष्णेय जी के मार्गदर्शन में सुनील दर्शन खटीक कंवरपाल वर्मा स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार खाना वितरित कर रहे है जो कि सराहनीय पहल है और कोई भी भूखा ना रहे एक अच्छा प्रयास।
