मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में बांस काटने और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमे एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसको आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिले के पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में बांस काटने के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकी, जिसमे एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। एक पक्ष के दल सिंगार पटेल पुत्र राम बदन व द्वितीय पक्ष के संजय पटेल पुत्र लल्लन पटेल आदि के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। जिसमे दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमें दल सिंगार पटेल उम्र 50 पुत्र राम बदन के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मूर्क्षित होकर गिर पड़े। आनन फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया।
जहां पर इलाज के दौरान दल सिंगार पटेल की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा प्रभारी निरीक्षक पड़री पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।