Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र  बघरा का लोकार्पण

दिनांक 06.06.2020, शनिवार को सुबह 10ः00 बजे श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा पं0 श्रीकान्त शर्मा, मा0 ऊर्जामंत्री, उ0प्र0 सरकार, श्री रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 ऊर्जाराज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति मे विडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र  बघरा, मुजफ्फरनगर का लोकार्पण किया गया।

एनआईसी रूम में डा0 संजीव बालियान, मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन, भारत सरकार, श्री विजय कुमार कश्यप मा0 राज्यमंत्री राजस्व एवं बाढ नियन्त्रण, उ0प्र0 सरकार, श्री कपिलदेव अग्रवाल, मा0 राज्य मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतन्त्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार,श्री विक्रमसैनी, मा0 विधायक खतौली मुजफ्फरनगर, श्री उमेशमलिक, मा0 विधायक, बुढाना मुजफ्फरनगर ,श्रीमती सेल्वाकुमारी जे0,जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर एनआईसी रूम में श्री आलोक यादव, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर, श्री अमित सिंह, अपरजिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर,  इं0 एस0पी0 राम, अधीक्षण अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि0, मुजफ्फरनगर, श्री मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, मुजफ्फरनगर, श्री विकास उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत पारेषण खण्ड, मुजफ्फरनगर, श्री यतेन्द्र गर्ग, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, मुजफ्फरनगर एव ंविद्युत विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणभी उपस्थितरहे।

132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द ्रबघरा की कुल लागत रू0 27.05 करोडहै। उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण से जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा, मुकुन्दपुर, लडवानसीरपुर, कुटबा, करवाडा एवं खेडीदुधाहेडी क्षेत्रो की लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित हुई है। साथ ही 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र लालूखेडी की अति भारिता भी दूर हुई है।’’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21422 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =