मरकज़ के मरीज़ों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी: एक और व्यक्ति की मौत
दिल्ली में मरकज़ के मरीज़ों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी दिल्ली में करोना फैलना चालू नहीं हुआ। इसी तरह एहतियात बरतते रहिए। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोग मरकज से निकाले गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी दिल्ली में कोरोना के कुल 293 मामले हैं।
दिल्ली में मरकज़ के मरीज़ों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी दिल्ली में करोना फैलना चालू नहीं हुआ। इसी तरह एहतियात बरतते रहिए। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है https://t.co/l2xiNt31Uc
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 3, 2020
कल मामलों में 141 की बढ़त हुई है इसमें 12 मामले दिल्ली के थे और 129 मामले मरकज़ के थे। इन 293 मामलों में से 182 मामले मरकज़ के हैं। अभी तक देश और दिल्ली स्टेज 2 में है। अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि, एक तो भाषा की परेशानी है ज्यादातर लोगों को ना तो हिंदी आती है और ना ही अंग्रेजी आती है
For covid exclusive 1632 Beds available in Delhi govt hospitals+ 200 Beds available in central govt hospitals + 200 Beds available in Pvt hospitals out of which 750 beds are occupied. PPE kit and N95 masks required urgently. https://t.co/JPUsBdcKmA
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) April 2, 2020
क्योंकि दूर-दूर के राज्यों के हैं, कई विदेशी हैं। दूसरा उनको लगता है कि हमको अस्पताल में क्यों रखा गया है। पुलिस से मदद मांगी गई है।जुमे के दिन वैसे तो दिल्ली के जामा मस्जिद में बहुत भीड़भाड़ दिखाई देती है
लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। हमेशा गुलजार रहने वाला जामा मस्जिद और उसके आस-पास का इलाका आज वीरान नजर आ रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने घरों में ही नमाज पढ़ी।
गाजियाबाद के आइसोलेशन केंद्र में नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।
