वैश्विक

पाकिस्तान के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की कड़ी नजर

पाकिस्तान के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत कड़ी नजर रख रहा है। इस युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू और अन्य विमान शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह युद्धाभ्यास पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में हो रहा है और पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अपने हवाई अभ्यास को लेकर नोटिस टू एयरमैन जारी किया गया है।

सूत्रों ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है क्योंकि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान रात के समय उड़ान भरने सहित विभिन्न युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

इसमें चीनी जेएफ-17, एफ-16 एस और मिराज -3एस विमान भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विमान भी पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में किए गए हवाई हमले की तरह रात के समय होने वाले छापे (रेड) को लेकर अभ्यास कर रहे हैं।

पाकिस्तानी जेट ने अभ्यास अभियानों के लिए कल रात कराची शहर से बड़े पैमाने पर उड़ान भरी थी।

 पिछले महीने पाकिस्तान ने कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा बदले की आशंका के चलते रात के समय उड़ान भरना शुरू कर दिया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =