खेल जगत

Indonesia Masters 2021 में भारतीय चुनौती खत्म

Indonesia Masters 2021 में महिला वर्ग के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की हार के बाद पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत भी हार गए हैं. पुरुष सिंगल सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क के खिलाड़ी एंटोंसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीकांत 14-21, 9-21 से हारे.

पूर्व वर्ल्ड नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में एंटोसेन को कड़ी टक्कर दी. एक वक्त पहला गेम 12-11 पॉइंट के साथ टक्कर का था लेकिन यहां से एंटोसेन ने मैच में लीड बनाना शुरू की और किदांबी वापसी न कर सके. श्रीकांत पुरुष सिंगल के अंतिम आठ मुकाबले में हमवतन एचएस प्रणय को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे. टूर्नामेंट के दूसरे दौर में श्रीकांत ने इंडोनेशिया के छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को हराया था.

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को जापान की यामागुची ने दो सीधे गेम में मात देकर टूर्नामेंट से बाहर किया. यामागुची ने पहला गेम 21-13 से जीता और फिर दूसरे गेम में 21-9 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

इस मैच से पहले यामागुची के खिलाफ सिंधू ने 12 मुकाबले जीते थे और महज 7 में उन्हें हार मिली थी. इस साल हुए दोनों मैचों में भी सिंधु ने उन्हें हराया था लेकिन आज उन्हें हार झेलनी पड़ी. यह एकतरफा मैच महज 32 मिनट चल सका.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 7 =