वैश्विक

Indrani Mukerjea ने कोर्ट में किया बेटी Sheena Bora के जिंदा होने का दावा,सीबीआई को नोटिस जारी

बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद Indrani Mukerjea ने सीबीआई के निदेशक को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि Sheena Boraअभी जिंदा है और वह कश्मीर में है।अनोखी मर्डर मिस्ट्री फिर से उलझती जा रही है। अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद Indrani Mukerjea ने कोर्ट से कहा है कि शीना बोरा जिंदा है।

रिट दायर कर दावा

उनकेके वकील ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के सामने एक रिट दायर कर दावा किया है कि शीना बोरा (Sheena Bora) जिंदा है। वकील का कहना है कि उसने आशा कोरके नाम की महिला से कश्मीर में मुलाकात की थी। स्पेशल कोर्ट ने Indrani Mukerjea की तरफ से दायक ये याचिका स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एजेंसी को चार फरवरी से पहले कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।

कश्मीर में मुलाकात शीना बोरा से

Indrani Mukerjea ने सीबीआई के निदेशक को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि शीना बोरा अभी जिंदा है और वह कश्मीर में है। मुखर्जी ने अपने पत्र में लिखा था कि वह जेल में एक महिला से मिली थीं, जिसने बताया था कि कश्मीर में उसकी मुलाकात शीना बोरा से हुई थी। इसको लेकर मुखर्जी ने कहा था कि सीबीआई शीना बोरा की तलाश करे।

Indrani Mukerjea के वकील ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि मुखर्जी ने बायकुला महिला जेल से सीबीआई को पत्र भेजा है। खान ने कहा था कि इस मामले में वह अदालत के समक्ष एक याचिका दायर करेंगी।

2015 से बायकुला जेल में बंद

24 अप्रैल, 2012 को अपनी बेटी शीना की हत्या करने के आरोप में Indrani Mukerjeaका ट्रायल चल रहा है। उन्हें खार पुलिस ने 25 अगस्त 2015 को गिरफ्तार किया था और वह सितंबर 2015 से बायकुला जेल में बंद है। उनके पूर्व पति पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना इस मामले में सह-आरोपी हैं। पीटर को पिछले साल जमानत मिली थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को पेन खोपली से बरामद किया गया।

 इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब Indrani Mukerjea के ड्राइवर श्यामवर राय को पकड़ा गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा है। बाद में मीडिया मुगल के नाम से मशहूर पीटर मुखर्जी के दामन पर भी दाग लगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 10 =