डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया: अन्तरिम जमानत पर कुल २३९ बन्दियों को रिहा किया जा चुका है
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में कोरोना वायरस (कोविड-१९) से बचाव हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं को चौक किया गया
जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी सजगता बनाए रखें। पुरुष व महिला बैरकों का भी निरीक्षण किया गया
बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार में कोविड १९ के तहत सजा वाले बंदियों से मुलाकात की। १५ बंदियों को कोविड प्रोटोकोलो के तहत ०२ महीने की पेरोल पर रिहा किया जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में यह फैसला लिया गया है।
239 बंदियों को रिहा किया
मुजफ्फरनगर। श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड-१९ कोरोना महामारी के चलते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लिये जाने पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में राजीव शर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार २०.०५.२०२१ तक जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध सात साल से कम अवधि की सजा पाये गये बन्दियों को दो माह तक की अन्तरिम जमानत पर कुल २३९ बन्दियों को रिहा किया जा चुका है।
सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अन्तरिम जमानत पर रिहा किये गये बन्दी निर्धारित समय सीमा के उपरान्त सम्बन्धित न्यायालय मे आत्म-सम्पर्ण करेगे, ऐसा न किये जाने की दशा में बन्दी द्वारा दिये गये शपथ पत्र के आधर पर उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

