वीडियो: विषम हालातों में सेना दिन-रात देश की सीमाओं को सुरक्षित रख रही है
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय सेना का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे विषम हालातों में सेना दिन-रात देश की सीमाओं को सुरक्षित रख रही है।
वीडियो को ट्वीट करते हुए रेड्डी ने लिखा, ‘भारतीय सेना का प्रेरणादायक और अद्भुत वीडियो जो लद्दाख के उत्तरी भाग में हमारी सीमाओं को सुरक्षित कर रहे हैं।’
This inspiring and breathtaking video of Indian Army (@adgpi), who are securing our borders in the northern part of Ladakh is a must watch. pic.twitter.com/1le8vltPXS
— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) June 8, 2020
पहले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मध्य हुबेई प्रांत के ऊंचाई वाले उत्तर पश्चिमी इलाके में हजारों पैराट्रूपर्स और बख्तरबंद वाहनों के साथ युद्धाभ्यास किया। जिसका वीडियो चीनी मीडिया ने शेयर किया था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन चंद घंटों में पूरा कर लिया गया। दरअसल इसका मकसद भारत के साथ लगती सीमा पर जल्द से जल्द भारी हथियार और साजो सामान पहुंचाने की तैयारियों को परखना था।
इससे पहले चीनी सेना एक जून को भी तिब्बत के ऊंचाई वाले इलाके में आधी रात के घने अंधेरे में युद्धाभ्यास कर चुकी है।
चीन की तिब्बत मिलिट्री कमांड ने सोमवार देर रात 4,700 मीटर की ऊंचाई पर सेना भेजी और कठिन हालात में अपनी क्षमता का परीक्षण किया था।

