वैश्विक

हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।

मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के छह टीमों का गठन किया है। आदित्य के हाथ में फैक्चर हुआ है। प्लास्टर करवाने के बाद पुलिस आदित्य को हजरतगंज कोतवाली ले आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आदित्य सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रणजीत बच्चन लंबे समय तक उनके संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज रणजीत की हत्या कर दी गई। इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि हिंदू नेता लगातार निशाने पर हैं। हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। लगातार हो रही हत्याएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती है।

रणजीत बच्चन इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लॉक में रहते थे। रविवार सुबह वह आदित्य के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जहां सीडीआरआई के पास बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। रणजीत मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। बदमाशों ने रणजीत के सिर में गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =