वैश्विक

कोरोना: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव

 प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने शुक्रवार को कहा कि हल्के लक्षणों के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव आया है। अब उन्होंने डाक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को पृथक कर लिया है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह इस घातक वायरस के खिलाफ सरकार के संघर्ष में ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। देश में कोरोना 578 लोगों की जान ले चुका है।

 पीएम नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन के लिए कहा, आप एक योद्धा हैं और इस चुनौती से बखूबी निपट लेंगे। 

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को पृथक कर रहा हूं । लेकिन ऐसे समय में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा। 

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को हल्के लक्षण उभरने के बाद प्रधानमंत्री का इंग्लैंड की मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर क्रिस व्हीटी की सलाह पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जानसन का टेस्ट किया और परिणाम पॉजिटिव आया।

प्रवक्ता ने बताया कि सलाह के अनुसार, प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में पृथक रह रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। 

कोरोना की वजह से ब्रिटेन में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई । यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है और लगभग 12 हजार लोग संक्रमित हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =