Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में निःशुल्क संचालित ऑनलाइन योग कक्षा के बाद ७वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की एक वर्चुवल बैठक आयोजित हुई।

जिसमें जिला प्रधान राजसिंह पुण्डीर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, राजमोहन, क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार राठी, जिला संगठन मंत्री डॉ ० अमित कुमार, डा०जीतसिह तोमर आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ऑनलाइन योग साधना कराई।ऑनलाइन योग साधना मे पूरे परिवार के सदस्य बच्चे ,युवा व प्रौढ़ सभी योग आसन ,प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ उठा रहे हैं ।ऑनलाइन योग कक्षा में मुजफ्फरनगर शहर व आसपास के गांव के काफी संख्या में परिवार सहित योग कर रहे हैं।

तत्पश्चात ७वें अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह को धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया ।बैठक में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री डॉ ०अमित कुमार ने सुझाव दिया कि शासन- प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ७वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएँ ।

जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि कोविड- १९को ध्यान में रखते हुए ४०-५० लोगों को एक खुले स्थान पर इकट्ठा करके तथा बाकी लोगों को ऑनलाइन जोड़कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जा सकती है। योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए हमने कुछ बच्चो को विशेष प्रदर्शन के लिए तैयार किया ।

जिनका योग प्रदर्शन समाज में योग के प्रति जागरूकता पैदा करेगा ।योग भारतीय संस्कृति की पहचान है।योग आज के परिवेश में अत्यंत आवश्यक है ।नियमित योगाभ्यास से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है

जिससे हम किसी भी बाहरी संक्रमण से बच सकते है।सबसे पहला सुख निरोगी काया है और स्वस्थ शरीर की कल्पना हम योग से ही कर सकते है ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − ten =