कोविड-१९ के संक्रमण को रोकने के लिए बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान
मुजफ्फरनगर। देशभर में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-१९ के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद के ककरौली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे व बिना मास्क यात्रा कर रहे लोगों के धड़ाधड़ चालान काटे।
थाना ककरोली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए मास्क लगाओ अभियान चलाकर बिना मास्क के सफर कर रहे एवं सड़कों पर घूम रहे, कोरोना से बेखौफ लोगों के चालान काटकर नए मास्क भी ख़रीदवाये
एवं आगे बिना मास्क के नए घूमने की कड़ी हिदायत दी। मोरना जानसठ मार्ग स्थित बहेड़ा सादात मैं प्राइवेट बसों में बिना मास्क के सफर कर रहे यात्रियों को बस से नीचे उतारकर १०० – १०० Rs के चालान काटकर नए मास्क खरीदवाकर पहनने को कहा ।
ककरौली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए (२ गज की दूरी जरूरी) जुमले के आवाहन पर कार्य करना पड़ेगा
ताकि कोरोना की चौन को तोड़कर सभी जनपद वासी सुकून की जिंदगी जिए। साथ ही यह भी बताया कि कोविड-१९ से बचाव को किए गए प्रयास को अमल में लाने चाहिए जिससे हम कोरोना वायरस पर जीत हासिल कर सके।
