खेल जगत

IPL 2021: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हसारंगा और चमीरा को दी NOC

IPL 2021: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने  लेग स्पिनर वनिंदु हसारंगा और तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलने के लिए अनापत्ति पत्र (No Objection Certificate) दे दिया है. श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, “खिलाड़ियों को तकनीकी सलाहकार समिति के परामर्श से एसएलसी  तरफ से अनुमति दी गई है. इन दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों से जुड़ने के लिए एनओसी प्रदान किया गया है. दोनों खिलाड़ी 10 अक्टूबर को श्रीलंका टीम के साथ जुड़ेंगे और टी-20 विश्व कप क्वालीफायर्स के दो अभ्यास मैच में हिससा लेंगे.”

https://twitter.com/RCBTweets/status/1431534788184350721?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि हसारंगा और चमीरा यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व करेंगे. हसारंगा को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा जबकि चमीरा को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनिएल सैम्स की जगह लिया गया है. 

हसारंगा ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ में अद्भुत प्रदर्शन किया था. उनके उसी प्रदर्शन से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट काफी प्रभावित हुआ था, जिसके बाद उन्हें यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए टीम में शामिल किया. भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए हसारंगा पहेली साबित हो रहे थे. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =