वैश्विक

ईरान ने इराक के एयरबेस पर रॉकेट दागे-अमेरिकी सेना को बनाया निशाना

ईरान ने रविवार को एक बार फिर अमेरिकी सेना को निशाना बनाया है। ईरान ने इराक के उस एयरबेस पर रॉकेट दागे हैं जहां अमेरिकी सेना रह रही थी। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान ने इराक के एयरबेस पर चार रॉकेट दागे हैं। 

सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद बौखलाया ईरान बदला लेने के लिए बीते बुधवार को भी इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें बरसाईं थी। इसमें दावा किया गया था कि हमले में 80 से ज्यादा अमेरिकी मारे गए हैं। 

अमेरिका से बदला लेने के लिए ईरान ने बाकायदा ऑपरेशन चलाया, जिसे नाम दिया ‘ऑपरेशन मार्टिर सुलेमानी’। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बयान जारी कर कहा था कि अमेरिकी हमलावरों के आपराधिक एवं आतंकी अभियान के जवाब और सुलेमानी की कायराना हत्या एवं दर्दनाक शहादत का बदला लेने के लिए था। इस दौरान ईरान ने अमेरिका को क्रूर, आतंकी और शैतान बताया। यही नहीं उसने अमेरिका की मदद करने वाले देशों को भी चेतावनी दी थी। 

अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया। अमेरिका ने यह कदम इराक में अपने सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में उठाया था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने कहा था कि नए प्रतिबंधों से मध्यपूर्व में अस्थिरता फैलाने के साथ ही मंगलवार को हुए मिसाइल हमलों में संलिप्त अधिकारियों को भारी नुकसान होगा।

न्यूचिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी वस्त्र, निर्माण, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाने का शासकीय आदेश जारी करेंगे। वे इस्पात और लौह क्षेत्रों के खिलाफ भी अलग-अलग प्रतिबंध लगाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 7 =