वैश्विक

त्राल में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका,गोलीबारी जारी

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। त्राल में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। पुलवामा जिले के त्राल में हरिगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। खुफिया एजेंसियों को हरिगाम गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। इससे पहले आतंकियों ने शुक्रवार की रात श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवानों समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

शुक्रवार की शाम सफाकदल इलाके के नूरबाग में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इस दौरान सीआरपीएफ व पुलिस का एक-एक जवान घायल हो गया। साथ ही वहां से गुजर रहा एक नागरिक भी छर्रे लगने से घायल हो गया। 

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। देर रात तक आपरेशन चलता रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21441 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 5 =