ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर कई रॉकेट दागे
अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के बाद बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकाने, इरबिर अल-असद और ताजी एयरबेस पर कई रॉकेट दागे। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया गया हमला सफल रहा और पिछली रात हमने अमेरिका के घमंड पर तमाचा जड़ा है।
Reports that 80 people killed in Iran missile attacks on U.S. bases in Iraq. Press TV cannot independently verify the reports on the number of casualties: Iran's Press TV pic.twitter.com/ZYmhCHaw5f
— ANI (@ANI) January 8, 2020
उन्होंने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को शहादत बताते हुए कहा कि ईरान कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सुलेमानी को आतंकी घोषित करने की कोशिश की। यह अन्यायपूर्ण है, अमेरिकी झूठे हैं।
The lying, rambling US govt – whose words are worthless – tried to introduce this great Mujahid & Commander in the fight against terrorism as a terrorist. The Iranian nation slapped them in the face with their turn out in the millions for the funeral of General Soleimani.
— Khamenei.ir (@khamenei_ir) January 8, 2020
ईरान ने दावा किया है कि इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बुधवार को किए गए मिसाइल हमलों में 80 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हमले ने एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।
A 4.9 magnitude earthquake struck near #Iran's #Bushehr Nuclear Power Plant. The depth and epicenter indicate it was a natural event and unrelated to this evenings events. A similar earthquake struck in late December. USGS report enclosed. https://t.co/WcfNffwSOm
— Strategic Sentinel (@StratSentinel) January 8, 2020
इसी बीच ईरान में आज यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 180 यात्री सवार थे जिनकी मौत हो गई है। वहीं ईरान में आज भूकंप के दो झटके भी महसूस किए गए हैं।
IRGC warned the countries hosting US based that Iran will target them as well if they allow the US to use their territory for any attack on #Iran. pic.twitter.com/j6ABShj0R7
— Iran Front Page (@IranFrontPage) January 7, 2020
भारत ने भी ईरान और इराक के ऊपर से विमानों को उड़ान न भरने को कहा है।
Travel Advisory for Iraq
In view of the prevailing situation in Iraq, Indian nationals are advised to avoid all non-essential travel to Iraq until further notification. Indian nationals residing in Iraq are advised to be alert and may avoid travel within Iraq.1/2
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) January 8, 2020
इराक के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उसे ईरान से एक आधिकारिक मौखिक संदेश’’ मिला था जिसमें इराक में मौजूद अमेरिकी बलों पर मिसाइल हमले की सूचना दी गई थी। कार्यालय ने कहा कि हमें ईरान इस्लामी गणराज्य से एक आधिकारिक मौखिक संदेश मिला कि कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में कार्रवाई शुरू हो गई है या थोड़ी देर में शुरू हो सकती है, और ठिकानों का ब्योरा दिए बिना कहा गया कि हमला इराक स्थित अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों तक सीमित रहेगा।
इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य नेटवर्क के एक शीर्ष कमांडर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी हमले में उसके बल के उप प्रमुख के मारे जाने के बाद अब ‘इराक की ओर से जवाब देने का समय है। कट्टरपंथी हशद के कमांडर कैश अल खजाली ने एक ट्वीट में कहा, यह जवाब ईरानी जवाब से कुछ कम नहीं होगा। इसका वादा है। तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे।
Everything bad is happening in Iran
Plan crash, Earthquake,
What is going on? https://t.co/jh0htWODfZ
— Earthkumy (@earthkumy) January 8, 2020
ईरानी मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुआ है। यूक्रेनी विमान ने इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ है। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कदम उठाया है। जिसमें हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण सशस्त्र हमला किया गया। हम युद्ध की संभावनाओं को नहीं बढ़ा रहे हैं। लेकिन, हम किसी भी आक्रमण के खिलाफ खुद का बचाव करेंगे।
Iran Foreign Minister Javad Zarif: We do not seek escalation or war, but will defend ourselves against any aggression. (2/2) https://t.co/sQWSje74fh
— ANI (@ANI) January 8, 2020
