वैश्विक

उत्तरी बगदाद में इराकी सैन्य अड्डे पर दो रॉकेटों से हमला

उत्तरी बगदाद में शनिवार देर रात एक इराकी सैन्य अड्डे पर दो रॉकेटों से हमला किया गया।  हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक अक्सर आते हैं। इराक की सेना ने बताया कि इस महीने यह तीसरा ऐसा हमला है। 

https://twitter.com/no_itsmyturn/status/1271863284321456128?s=20

ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब हाल में वाशिंगटन और बगदाद ने कूटनीतिक वार्ता शुरू की है। इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि कत्युशा रॉकेट कैम्प ताजी में गिरे और इससे मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मार्च में कैम्प ताजी पर रॉकेट हमलों में दो अमेरिकी और एक ब्रितानी सैनिक मारे गए थे। 

कैम्प ताजी को कई वर्षों से प्रशिक्षण सैन्य अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। अमेरिका और इराक के बीच बहुत प्रतीक्षित कूटनीतिक वार्ता का पहला सत्र गुरुवार को शुरू हुआ। 

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डेविड शेंकर ने वार्ता के बाद वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि इराक आगे बढ़ने और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए दृढ़ है। इराक के संयुक्त ऑपरेशंस कमान से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमले के बाद इन रॉकेटों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =