वैश्विक

Istanbul- रूस के टॉप डिप्लोमैट Nikolay Kobrinets की रहस्यमई तरीके से मौत

Istanbul रूस के टॉप डिप्लोमैट Nikolay Kobrinets की रहस्यमई तरीके से मौत हो गई. एक होटल के कमरे में उनका शव मिला है. तुर्की पुलिस मामले की जांच के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. विशेषज्ञ फिंगरप्रिंट्स के निशान की जांच कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कई देशों के राजदूतों के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तुर्की आए थे. निकोले की मौत इस्तांबुल के तकसीम जिले में एक होटल में चेक-इन करने के बाद हुई. यह मामला रूसी अधिकारियों और बिजनेसमेन की संदिग्ध मौतों की एक श्रृंखला में नया जुड़ गया है.

निकोले जब सुबह मीटिंग में नहीं पहुंचे तो उनके सहकर्मियों ने चिंता जाहिर की. इस दौरान उनके होटल के कमरे को चेक किया गया, जहां वह बेड पर मृत पाए गए. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट से पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

निकोले कोब्रिनेट्स के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके शव को बाहसेलिवलर येनिबोस्ना में फोरेंसिक मेडिसिन इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर में ले जाया गया. पिछले साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग के बीच कई कई टॉप रूसी राजनयिकों और अधिकारियों की रहस्यमई तरीके से मौत हो चुकी है.

सुरक्षा विशेषज्ञों ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर अपने दुश्मनों को हराने और विरोधियों को लाइन में रखने के लिए हत्या को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने और ‘माफिया राज’ चलाने का आरोप लगाया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − four =