अपने सैनिकों को हमला करने से रोकें पुतिन: Antonio Guterres
Antonio Guterres ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमला न करने की अपील की है. गुटेरेस ने रूस-यूक्रेन संकट पर तीन दिनों में सुरक्षा परिषद की दूसरी आपात बैठक के दौरान कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें. उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति जरूरी है क्योंकि बहुत सारे लोग पहले ही मारे जा चुके हैं.
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres ने चेतावनी दी थी कि दुनिया हाल के दिनों में अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है. उन्होंने रूस को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुगांस्क को मान्यता देकर संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का उल्लंघन कर रहा है.
Under the present circumstances, I must change my appeal:
President Putin, in the name of humanity, bring your troops back to Russia.
This conflict must stop now.
— António Guterres (@antonioguterres) February 24, 2022
यूक्रेन संकट को लेकर महासभा की बैठक में ताजा घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताते हुए एंटोनियो गुटेरस ने व्लादिमीर पुतिन से शांति बनाए रखने को कहा. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने भी रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन पर हमला न करने और शांति बनाए रखने की अपील की.
एएफपी के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने Ukraine के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है. साथ ही यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया है. हालांकि व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है
Tonight, I have only one thing to say, from the bottom of my heart:
President Putin, stop your troops from attacking Ukraine.
Give peace a chance.
Too many people have already died. pic.twitter.com/PPgmABZiKl
— António Guterres (@antonioguterres) February 24, 2022
लेकिन रूस किसी भी बाहरी खतरे का तुरंत जवाब देगा. संकट के बीच यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी. यूक्रेन संकट को लेकर फिलहाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का आपातकालीन सत्र चल रहा है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा है कि हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है. अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है. सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए. यूक्रेन की ताजा स्थिति के बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई है.
रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया- अमेरिका
UN में अमेरिका ने कहा है कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे. हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं. अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं. रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि रूस की ओर से एक ऑपरेशन तैयार किया जा रहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें. शांति को एक मौका दें.
यूक्रेन से अपने राजनयिक कर्मचारियों को निकाल रहा है रूस
रूस ने यूक्रेन स्थित अपने सभी राजनयिक प्रतिष्ठानों से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है. मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा और ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं. तास की खबर में कहा गया है कि कीव में दूतावास ने पुष्टि की है कि निकासी शुरू हो गई है. वहीं, कीव में एसोसिएटेड प्रेस के एक फोटो पत्रकार ने देखा कि अब कीव में दूतावास भवन में झंडा नहीं लहरा रहा.
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का उपयोग करने की हरी झंडी मिल गई और पश्चिमी देशों ने इसका जवाब कई तरह के प्रतिबंध लगाकर दिया है. विनाशकारी युद्ध से कूटनीतिक तरीके से बाहर निकलने की उम्मीदें दिखाई तो दे रही थीं, लेकिन वे सभी असफल प्रतीत हुईं.

