Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीएए समर्थन में जन जागरण रैली: कपिल देव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया

मेरठ 22 जनवरी। मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जन जागरण रैली में पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

20 दिसम्बर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जनपद मेरठ में भी हिंसा और उपद्रव की घटनाएँ हुई थी जिनके मद्देनजर बुधवार को सीएए के समर्थन को लेकर जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए और उनके आगमन पर प्रदेश सरकार में मंत्री और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया।

जनपद मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों में सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने की जरूरत है। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए, इसलिए किसी भी धर्म, समुदाय या वर्ग को इस पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है कि इससे अल्पसंख्यक वर्ग की नागरिकता चली जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और देश को तोडने का काम किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर हमारी पार्टी प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

कपिल देव ने बताया कि नागरिकता कानून के समर्थन में हुई इस रैली में उनकी विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं और साथ ही जनपद बिजनौर से भी भारी जनसमूह ने हिस्सा लिया है। विदित रहें कपिल देव अग्रवाल जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + seven =