Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक की हत्या:खून से लथपथ लाश पडी मिली

1 7 |मुज़फ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेडी दूदाधारी में खेत पर गए युवक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। आज युवक की खून से लथपथ लाश खेतों पर पडी मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेडी दूदाधारी निवासी ४० वर्षीय अनिल पुत्र जोगेन्द्र अपने खेतों पर गया था। इसी बीच खेतों की तरफ गए लोगां को अनिल की खून से लथपथ लाश पडी मिली।

अनिल की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना तितावी पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + sixteen =