मुख्यमंत्री आवास पर कल से फिर शुरू होगा जनता दर्शन कार्यक्रम
कोरोना संक्रमण के चलते स्थागित चल रहा मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई, 2021 से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।
जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
Lko- CM जनता दर्शन कार्यक्रम कल से होगा आरंभ-
CM @myogiadityanath कल प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे !! pic.twitter.com/buGKgJGzT8— News & Features Network (@mzn_news) July 11, 2021
ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित किया गया था। संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया।

