उत्तर प्रदेश

Jhansi News: ग्राम महेबा में मंदिर के सामने मिली लड़की की जली लाश

Jhansi News: जन्माष्टमी की सुबह एक मंदिर के सामने लड़की की जली अवस्था मे लाश मिली है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि लड़की का गाँव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में एक मंदिर बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पर गईं तो पास में ही एक लड़की की लाश पड़ी नजर आयी। इसकी सूचना महिलाओं ने गांव में दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शव की शिनाख्त गांव में रहने वाले सुखनन्दन यादव की पुत्री अंजू के रूप में की गयी। लाश के जले होने और पास में पेट्रोल की बोतल पड़ी होने से मामला गम्भीर हो गया।

सूचना मिलते ही एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ मऊरानीपुर अरुण चौरसिया, थानाध्यक्ष चंदन पाण्डेय मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों से वार्तालाप की गई। परिजनों ने गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि युवक का मृतिका से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की ने खुद पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है या उसको पेट्रोल छिड़ककर जलाया गया है। तीसरा बिन्दू ऑनर किलिंग की तरफ जा रहा है।

लड़की के परिजनों को पता चला कि गांव में रहने वाला युवक उसकी लड़की से अवैध संबंध बनाए हुए हैं। इस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता से अपशब्द करते हुए कहा कि संदीप की हरकतें खराब हो गई है, उसे समझा दें, वरना कार्रवाई करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि लड़के संदीप ने लड़की को समझाया था कि उसकी शादी का रिश्ता तय हो गया है। सर्दी में शादी है इसलिए उससे बात करना बंद कर दें, मगर लड़की मारने को तैयार नहीं थी। वह अक्सर लड़के से शादी करने का दवाब बना रही थी मगर लड़के ने शादी करने से मना कर दिया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − three =