Jhansi News: चैकिंग के दौरान पकड़ी 18 लाख की नकदी
Jhansi News: एरच थाना पुलिस ने चुनाव से पहले चैकिंग के दौरान 18 लाख की नकदी पकड़ी है। उक्त नकदी से कहां से आई है और कहां जा रही थी। इसकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना और एसपी देहात नैपाल सिंह के निर्देश पर एरच थाना प्रभारी त्रिदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए कोटरा पुल के पास चैकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस को मऊरानीपुर की ओर से एक स्कार्पियो कार आती हुई नजर आई। शक होने पर उक्त कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें 18 लाख 8 हजार 400 रुपए बरामद हुए है। उक्त रकम को जब्त कर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया और जांच शुरु कर दी। उक्त रकम एक व्यापारी की बताई जा रही है। व्यापारी उक्त रकम कहां ले जा रहा था। इसकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।


