उत्तर प्रदेश

Jhansi News: गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाश की संपत्ति जब्त,नए बदमाशों की ओपन हो रही हिस्ट्रीशीट

Jhansi News: पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने बदमाशों पर अंकुश लगाने के गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर खोलने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी के निर्देश आते हैं लेकिन पुलिस उनका कड़ाई से पालन नहीं करती है। अधिक सख्ती बरतने पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है।

यहां तक कि कई बार डीएम या एडीएम ऑफिस में फाइल पेंडिंग के बहाने बना दिए जाते हैं। पुलिस की इस ढिलाई का बदमाश भी फायदा उठाते हैं। वहीं हिस्ट्रीशीटर्स की बात करें तो पिछले कई वर्षों से बदमाशों की हिस्ट्रीशीट ही नहीं ओपन की गई थीं।जब भी किसी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाती है, तो बस कार्रवाई यहीं तक सीमित रह जाती है। लेकिन अब जिन लोगों के खिलाफ पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है और अब नए गुंडा एक्ट किए जा रहे हैं उन सभी को जिला बदर करने की भी कार्रवाई की जाए ताकि बदमाश की कमर पूरी तरह से टूट सके।

पुलिस कई मामलों में शामिल बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करती है। इसके तहत डीएम की अनुमति मिलने के बाद थाना में एफआईआर दर्ज कर ली जाती है, लेकिन उसके बाद बदमाश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब जिन बदमाशों की गैंगस्टर ओपन की जाएगी उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। डीआईजी ने झाँसी से एक अरब 83 लाख 54 हजार 431 रुपयों की जब्ती का उदाहरण भी दिया।

अब सभी थानों को उनके यहां बार-बार क्राइम में शामिल लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। कई थानों में फाइलें भी तैयार कर ली हैं। इन सभी हिस्ट्रीशीटर्स की लगातार निगरानी भी की जाएगी ताकि वह दोबारा क्राइम करने से डरें।

झाँसी में चार पर रासुका, जालौन में एक पर रासुका की गई है। इस प्रकार झाँसी परिक्षेत्र में पांच पर रासुका की गई। झाँसी में 253, जालौन में 35 व ललितपुर में 8 गिरोहबंद अधिनियम को गिरफ्तार किया गया। झाँसी में 398, जालौन में 206 व ललितपुर में 229 गुंडा एक्ट, झाँसी में 106, जालौन में 46, ललितपुर में 59 जिला बदर किया गया। झाँसी परिक्षेत्र में 833 पर गुंडा एक्ट किए गए, जबकि 211 जिला बदर में से 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया। झाँसी में 6014, जालौन में 5622 व ललितपुर में 3938 वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परिक्षेत्र में 15708 वांछित अपराधियों में से 15574 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुरस्कार घोषित अपराधियों में झाँसी में 31 से 16, जालौन में 9 से 6 व ललितपुर में 21 से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार झाँसी परिक्षेत्र में 61 में से 34 पुरस्कार अपराधी गिरफ्तार किए गए।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना शुरु हो गई है। इसमें भी उन्हें खासतौर से चिन्हित किया जा रहा है जो अपराध के अभ्यस्त हैं यानी कि जमानत पर जेल से बाहर आते हैं तो फिर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिलहाल डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी थानेदारों को बीते ढाई साल की आपराधिक घटनाओं से संबंधित अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए कहा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nine =