खेल जगत

Jharkhand: फुटबॉल खिलाड़ियों को Chief Minister Hemant Soren ने किया सम्मानित

Jharkhand  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में अंडर17 फीफा वर्ल्ड कप खेलकर लौटी झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की और उनका अनुभव जाना. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की और हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया. सभी खिलाड़ी भी मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश थीं.

Chief Minister Hemant Soren से मिलने वाली खिलाड़ियों में भारतीय अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की शामिल थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करना और मैदान में दमखम दिखाना, महिला फुटबॉल में देश को विश्व पटल पर ले जाना गौरवान्वित करने वाला क्षण है. टीम इंडिया समेत झारखंड की हमारी होनहार बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप आगे बढ़ें, आपका भाई आपके साथ है.

Chief Minister Hemant Soren से मिलने के बाद टीम इंडिया की कप्तान अष्टम उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर काफी अच्छा लगा. उन्होंने हमारे अभ्यास के लिए मैदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मदद का भरोसा भी दिया है. जो मैदान अच्छी स्थति में नहीं हैं उनको ठीक कराया जायेगा. कोच आनंद प्रसाद गोप ने कहा कि मुख्यमंत्री से फुटबॉल अकादमी बनाने और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान की मांग की गयी है.

बुधवार को सभी खिलाड़ियों का रांची लौटने के बाद एयरपोट पर भव्य स्वागत किया गया. रांची के सांसद संजय सेठ, विद्युत बरन महतो और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए अष्टम ने कहा था कि बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर काफी अनुभव मिला. हमने आठ महीनों की ट्रेनिंग में जो सीखा उसका शत प्रतिशत देने का प्रयास किया. हम काफी रक्षात्मक खेले. एक टीम के रूप में हम काफी अनुशासित थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =