Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जितेन्द्र कुमार स्मृति नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित

 स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में श्री जितेन्द्र कुमार संगल की द्वितीय मधुर स्मृति में जितेन्द्र ट्रेडर्स, कोर्ट रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच एवम् ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया |

मुख्य अतिथि श्री सोमांश प्रकाश, समाजसेवी एवं पूर्व विधायक, मुज़फ्फरनगर व विशिष्ट अतिथि डॉ० आर० बी० सिंह, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, मुजफ्फरनगर, प्रेजीडेंट श्री मिलिन्द अग्रवाल, ज्वाइंट प्रेजीडेंट महेश चंद्र गर्ग, मैनेजर विनोद संगल, ज्वाइंट मैनेजर डॉ०  अशोक कुमार, ट्रेजरार नवीन कुमार, श्रीमती उषा संगल, आशा संगल, विनीत संगल, शिशिर संगल, डा० मोहित गुप्ता, रामकुमार तायल, राजकुमार नरूला, अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, श्रीमती सुतोपा बोस, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, भारत विकास परिषद, रोटरी चैम्बर, ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गायत्री  मंत्र उच्चारण के साथ – साथ श्री जितेन्द्र कुमार संगल के चित्र पर  माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई |

प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से श्री जितेन्द्र कुमार संगल जी के जीवन चरित्र एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला | तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा भी उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तथा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

जिसमे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री प्रमोद मित्तल (उद्योग व्यापारी सुरक्षा मंच), भागवंती सरस्वती इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के प्रबन्धक श्री अरुण खंडेलवाल, श्री राज कुमार नरूला, प्रेम प्रकाश (एडवोकेट), विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य (दीप चंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर), वरदान हॉस्पिटल के वाइस प्रेजीडेंट रामकुमार तायल, डॉ० ईश्वर चंद्रा (बाल रोग विशेषज्ञ), उमेश बंसल, संजय मित्तल (गुड खांडसारी मुज़फ्फरनगर), मंजू मल्होत्रा, डायरेक्टर, एस० डी० कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुज़फ्फरनगर, राम निवास संगल, आकाश कुमार, सेक्रेटरी एस० डी० पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर, डा० एस० सी० गुप्ता के द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार संगल जी के जन्मदिवस पर उनकी मधुर स्मृति में सभी ने उनके व्यक्तित्व  से जुड़ी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए अपने- अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किये | विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने वरदान हॉस्पिटल के डा० रोहित गोयल  एवं उनकी पूरी टीम के साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया |  

प्रधानाचार्य  आजाद वीर ने अपने वक्तव्य में बताया कि समाज के उत्थान के लिए इस धर्मार्थ नि:शुल्क नेत्र जाँच एवम् ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि श्री जितेन्द्र कुमार संगल जी का भी सपना रहा था | इस शिविर में वरदान हॉस्पिटल, प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध एवं अनुभवी डॉ० रोहित गोयल एम० बी० बी० एस०, एम० एस० नेत्र विशेषज्ञ व उनकी टीम के द्वारा 200 लोगो के नेत्रों की जाँच की गयी 

उन्हें मुफ्त दवाइयाँ प्रदान की गयी और इसके साथ ही 26 मरीजो को नेत्रों का ऑपरेशन करने के लिए पंजीकृत किया गया | जिनकी जाँच, लैंस, ऑपरेशन, कैंप से अस्पताल तक जाना व वापस छोड़ने तक की व्यवस्था सभी पूर्णत: नि:शुल्क होगी | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रेन चैम्बर परिवार के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा | शान्ति पाठ के द्वारा इस कार्यक्रम का समापन किया गया और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी | सभा का संचालन आजाद वीर (प्रधानाचार्य, ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल) के द्वारा किया गया |

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk