न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। आज जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा, जिलाधिकारी सेल्वा कु0जै0, एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बैरक, रसोईघर व अन्य स्थलों को चैक किया गया।
साथ ही मुलाकाती रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियो को दी जा रही सुविधाओं के बारे में ली गयी। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई, मास्क, सेनिटाईजर आदि को चेक किया गया
जैमर-प्रणाली की भी जांच परख की। जिला कारागार पर तैनात अधिकारीयों की ड्यूटी को चेक किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
1. सभी अधि0ध्कर्म0गण को जिला कारागार पर ड्यूटी की महत्तवता हेतु ब्रीफ किया गया।
2. सभी को आदेशित किया गया कि कारागार में बन्द अभियुक्तों की मिलाई पर उनसे मिलने आये व्यक्तियों की सघन चैकिंग की जाए।
3. चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध सामानध्गलत व्यक्ति कारागार की सीमा में न जा सके।
4. यदि किसी भी प्रकार का अवैध सामान या कोई गलत व्यक्ति कारागार की सीमा तक पहुंचता है तो चैकिंग हेतु नियुक्त अधि0/कर्म0 गणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जेल कर्मचारियों ने मुलाकातियों को हाथ धोने के बाद ही जेल के अंदर जाने दिया
मुजफ्फरनगर। शासन के दिशा निर्देश के चलते जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना, जेलर कमलेश्वर के आदेश पर आज जेल कर्मचारियों ने मुलाकातियों को हाथ धोने के बाद ही जेल के अंदर जाने दिया ताकि घातक बीमारी क्रोना से बचा जा सके
जेल प्रशासन व बंदी को इस बीमारी से दूर रखा जा सके। जेल प्रशासन ने ये कार्यक्रम कई रोज से चला रखा हैं। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना व डॉक्टर बंदियों की समय समय पर जानकारी ले रहे हैं। और बचाओ के लिये पूरे इंतेजाम किये हैं।
