वैश्विक

Kabul: भारतीय वीजा वाले अफगानी पासपोर्ट हुए चोरी, अब ई-वीजा अनिवार्य

Kabul: अफगानिस्तान में भारतीय वीजा वाले अफगान नागरिकों के पासपोर्ट चोरी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर ये पासपोर्ट चोरी किए गए हैं। ताकि अफगान नागरिकों के भेष में आतंकी भारत में घुस सकें। हालांकि ऐसी किसी भी चाल को मात देने के लिए भारत सरकार ने आफगानों से संबंधित नए आदेश जारी कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार काबुल स्थित एक ट्रेवल एजेंट के यहां से वो पासपोर्ट चोरी कर लिए गए हैं, जिनपर भारतीय वीजा का मुहर लगा हुआ था। ये घटना 15-16 अगस्त के आसपास की है। तब तालिबान काबुल पर कब्जा कर रहा था। इस खबर के बाद भारत ने जारी किए सभी प्रकार के वीजा को निरस्त कर दिया है। अब अफगान नागरिकों को भारत की यात्रा के लिए ई-वीजा अनिवार्य कर दिया है।

उधर दूसरी ओर तालिबान भले की वादा कर रहा है कि वो सभी को माफ कर चुका है, सभी सामाजिक कार्य कर रहे व्यक्ति अफगानिस्तान में सुरक्षित है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान यूएन के लोगों के साथ मारपीट कर रहा है।

रॉयटर्स के हाथ लगे एक दस्तावेज से पता चला है कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ के साथ मारपीट की जा रही है। 23 अगस्त को तीन अज्ञात लोग एक यूएन स्टाफ के घर में पहुंचे, वहां उन्होंने उनके बेटे के बारे में पूछा और कहा कि वो जानते हैं कि वो कहां और क्या करता है। 10 अगस्त से ही यूएन के दफ्तरों में स्टाफ के साथ मारपीट और बदसलूकी होती रही है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने अपने 300 विदेशी कर्मचारियों को वहां से निकाल लिया था। जबकि अभी भी 3000 स्थानीय स्टाफ अफगानिस्तान में मौजूद हैं।

 तालिबान के कब्जे में जब से अफगानिस्तान आया है, वो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ये विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा है कि उनके शासन में सब सुरक्षित हैं, लेकिन तालिबानी लड़ाके जिस तरह से कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं उससे तालिबान के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 6 =