उत्तर प्रदेश

Kanpur News: शादी से पहले जरूरी है पड़ताल, दहेज लोभियों को हो सामाजिक बहिष्कार-राज्यपाल Anandiben Patel

कानपुर विश्वविद्यालय के 37 वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel पहुंची. इस दौरान उन्होंने लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया, वहीं उन्होंने देशवासियों से अपील भी की कि कोई भी अपनी बेटियों का विवाह ऐसे घर में न करे जिस घर मे कोई व्यक्ति शराब पीता हो या फिर वह लोग दहेज लोभी हो.

ऐसे लोगों के घर में शादी न करने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि ऐसे घर में शादी करने के बाद हमारी बहन बेटियां प्रताड़ित होती है.आपको बता दें रायबरेली के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय को 1 करोड़ रुपए दान दिया है . जिसको लेकर उनका सम्मान राज्यपाल ने किया.

इस दौरान पूर्व विधायक ने अपनी समस्या को राज्यपाल के सामने रखा. उनकी समस्या थी कि उनकी बेटी को उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है. यह सुनकर राज्यपाल भावुक हो गई और अपने भाषण में उन्होंने इस पूरी घटना का जिक्र किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =