उत्तर प्रदेश

Kanpur: युवक की निर्मम हत्या से हड़कंप,काट दिया गया प्राइवेट पार्ट को

Kanpur युवक की गला दबाकर निर्मम हत्या की गई. इसके बाद उसके शरीर के अंगों को भी काट दिया गया. युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया. वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

मामला Kanpur महानगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां तरगाव गांव में नोन नदी किनारे एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला. जब ग्रामीणों ने युवक के सबको पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. वही अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आशनाई में हत्या की जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. मृतक के शरीर पर सफेद पेंट और सफेद शर्ट है. इसके साथ ही उसकी उम्र लगभग 30 साल की है

Kanpur  घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही पुलिस जांच में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है. जल्द ही Kanpur  पुलिस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. वहीं शव की शिनाख्त के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच भी मिले हैं. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 4 =