कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी
मुजफ्फरनगर 12 नवंबर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों, दुकानदारों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और आदिकालीन संस्कृति से जुडे इस पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंत्री @KapilDevBjp ने मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों, दुकानदारों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और आदिकालीन संस्कृति से जुडे इस पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। pic.twitter.com/522aWAuy1F
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 12, 2020
सुख, शांति, समृद्धि की कामना के पर्व धनतेरस के अवसर पर शहर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर बाजार, जिला परिषद मार्किट, मोलाहेडी मार्किट, एसडी मार्किट, रूडकी रोड, नावल्टी चौक, नई मंडी आदि में पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि दीपावली का त्यौहार श्री राम भगवान, सीता माता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह हमारे देश का सबसे अधिक प्रसन्नता, स्वच्छता और सुख-समृद्धि की कामना वाला पर्व है।
कपिल देव ने कहा कि यह ऐसा विशिष्ट पर्व है जो धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है और समाज में उल्लास, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाता है।
इस अवसर पर अनिल नामदेव, हरेन्द्र पाल, बशेश्वर दयाल, राजेश पराशर, रमेश खुराना, अशोक छाबडा, प्रेमी छाबडा, राकेश कंसल, योगेश चौधरी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेन्द्र पाल, नवनीत कुच्छल, सागर बाल्मीकि, अमरीश गोयल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

