Religious

क्यों नहीं काटना चाहिए पीपल का पेड़

धर्मशास्त्रों में कुछ पेड़ों के काटने की साफ मनाही है. ऐसे वृक्षों में पीपल का स्थान सबसे ऊपर है. पीपल को न काटने के पीछे कई तरह की मान्यताएं हैं. आज हम बतायेगे की क्यों नहीं काटना चाहिए पीपल का पेड़ –

1-शास्त्रों में भी पीपल को हर तरह से उपयोगी माना गया है. इसके धार्मिक महत्त्व को आधार बनाकर इसे न काटने का नियम है.

2-ऐसा माना जाता है कि पीपल को विष्णु का वरदान मिला है कि जो कोई शनिवार को पीपल की पूजा करेगा, उस पर लक्ष्मी की कृपा रहेगी.

इसके उलट, पीपल को काटने वाले के घर की सुख-समृद्धि‍ नष्ट होने की आशंका रहती है. इससे लोग पीपल को काटने से बचते हैं.

3-ऐसी मान्यता है कि पीपल की पूजा से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. इसके अनुसार, अगर कोई पीपल के वृक्ष को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे शनि का कोप झेलना पड़ सकता है.

4-शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि अगर कोई पीपल को कटते हुए देखता भी है, तो उसे भी शनिदोष लगता है. इससे मुक्ति के लिए पीपल की पूजा और दान आदि का विधान बताया गया है.

5-ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन छोड़कर पर्यावरण को लाभ पहुंचाने में पीपल का शायद ही कोई जोड़ हो. पीपल की इस महत्ता को ध्यान में रखकर भी शास्त्रों में इसे काटने की मनाही की गई.

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + four =