फिल्मी चक्कर

कश्मीर: एलओसी के पास बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज कश्मीर पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जवानों के साथ समय बिताया, उनके साथ डांस किया और उनका हौसला बढ़ाया. अक्षय कुमार की जवानों के साथ तस्वीरें और डांस करते हुए वीडियो सामने आई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

 अक्षय कुमार भारतीय जवानों(Indian Army) और कुछ स्थानीय लोगों के साथ खूब थिरकते नजर आ रहे हैं तो बीएसएफ(BSF) जवान भी उन्हें कैमरों में कैद कर रहे हैं. 

 

अक्षय आज कश्मीर घाटी के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर पहुंचे थे. जो एलओसी से सटा इलाका है. आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने इस दुर्गम इलाके के नीरू गांव में स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कराने के लिए 1 करोड़ रुपए दान दिए हैं. आज उसी सिलसिले में अक्षय कुमार वहां पहुंचे थे. जहां उन्होंने जवानों के लिए और जवानों ने उनके लिए इस दिन को यादगार बना दिया. 

अक्षय ने भी अपने ट्विटर पर आज के खास दिन की खास तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बीएसएफ के जवानों के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होने खुद भी मिलिट्री जैसे कपड़े पहने हैं. इन तस्वीरों में बॉलीवुड के खिलाड़ी कभी सैन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते तो कभी डांस करते दिखाई दे रहे हैं. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा – सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया. यहां आना हमेशा एक विनम्र अनुभव होता है. असली हीरो से मिलकर मेरा दिल सम्मान से भर जाता है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 7 =