उत्तर प्रदेश

Kaushambi: मुस्लिम लड़की शबाना ने इस्लाम धर्म छोड़कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई

Kaushambi मजहब की दीवार तोड़कर मुस्लिम लड़की शबाना ने इस्लाम धर्म छोड़कर अपने हिंदू प्रेमी बबलू रैदास के साथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई है. दोनों ने ईश्वर को साक्षी मानकर मंदिर में ही सात फेरे लिए. मौके पर लड़के के परिजन भी मंदिर में मौजूद रहे.

परिजनों ने दोनों लोगों को सुखी दांपत्य जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया. मामला करारी थाना क्षेत्र के थाम्भा अलावलपुर गांव का है। मुस्लिम लड़की शबाना ने बताया की वह महोबा के महोबा थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली है. उसके पिता रियासत मजदूर है. वह तीन साल पहले अपने माता पिता के साथ कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक ईट भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी. वह भट्ठे पर ईट की पथाई करती थी, तभी उसकी मुलाकात करारी थाना इलाके के थाम्भा अलावलपुर गांव के रहने वाले बबलू रैदास से हुई.

दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. दो साल पहले अलग भी हुए थे. फिर एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते रहे. इस बार वह फिर वह अपने परिजनों से ईंट भट्ठे पर काम करने आई थी. फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो मुस्लिम लड़की के परिजन राजी नहीं हुए. बारिश के चलते जब भट्ठे पर ईट की पथाई का काम बंद हो गया तो वह अपने गांव महोबा चली गई. वहां तीन दिन पहले वह अपने हिंदू युवक के साथ भागकर उसके घर चली आई. उसके परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद करारी पुलिस ने मुस्लिम लड़की और उसके प्रेमी को थाने बुलाया.

मुस्लिम लड़की शबाना ने पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में बताया की वह बालिग है और उसे अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है. वह पुलिस समक्ष ही अपने हिंदू प्रेमी के साथ शादी कर रहने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने उसे थाने से जाने दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =