Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खालापार चौकी प्रभारी ने डॉक्टरों की टीम के साथ क्षेत्र में कराया कोविड 19 टेस्ट,स्टाफ का भी कराया टेस्ट

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की महामारी पूरे देश को अपनी चपेट में लेती जा रही है। संकट के ऐसे वक्घ्त में डॉक्घ्टर और स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी अपनी जान को दांव पर लगाकर मरीजों को ठीक करने में लगे हुए हैं।

लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग संक्रमण फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना मास्क के घरों से बाहर घूम रहे हैं। इस तरह की आवाजाही से स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों को संक्रमण की चिंता बढ़ रही है।

टेस्ट के आज दूसरे दिन में शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार फक्करशाह चौक पर खालापार चोकी प्रभारी सुनील शर्मा ने कराया कोरोना टेस्ट।

जिसमे अपने क्षेत्र के काफी लोगो के टेस्ट कराये साथ ही अपनी चौकी पर तैनात स्टाफ का भी कराया टेस्ट। व क्षेत्रवासियो से अपील की है कि घर घर जाकर जांच करने वाली टीम का सहयोग करे।

सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी व टीम साथ मे रहकर कर रही है कोरोना योद्धाओ का सम्मान। आज कराये गए टेस्ट में खालापार क्षेत्र के दुकानदार, व लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले बिना मास्क घर से निकलने वालो के भी कराये गए कोरोना टेस्ट और चालान ।

साथ ही क्षेत्रवासियों को सोशल डिस्टेंस,बिना मास्क घर से ना निकलने,व लॉकडाउन का पालन करने के लिए भी किया जागरूक। इस अभियान में खालापार चौकी प्रभारी सुनील शर्मा,,सिपाही योगेश,सैनी शर्मा, आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eighteen =