उत्तर प्रदेश

Khurja News: बाजार से राजस्थान की महिला का अपहरण- गैंगरेप, पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने के आरोप

Khurja News: महिला को बदमाश उत्तर प्रदेश के खुर्जा  में स्थित एक जंगल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला को अगवा कर उसके पति से पांच लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती में मांगी गई रकम न मिलने पर बदमाशों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथी महिला के साथ तीन मई को खरीदारी करने बाजार आई थी। तभी उत्तर प्रदेश के नंबर वाली एक कार वहां पहुंची और उसमें सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर ले गए। बदमाश उसे यूपी के खुर्जा ले गए, जहां दो दिनों तक बदमाशों ने उसे अपना हवस का शिकार बनाया। किसी तरह यह महिला बदमाशों के चंगूल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया।

पीड़ित महिला ने जब अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत लेकर पुलिस  के पास पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया। बाद में महिला ने अदालत के जरिए घटना में शामिल तीन बदमाशों रविंद्र शर्मा, शैलेन्द्र जाटव और यूसुफ के खिलाफ किडनैप, फिरौती और गैंगरेप की धारा के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया, मुझे बंधक बनाकर रखा और मेरे पति से पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर उन्होंने मेरे साथ दो दिनों तक गैंगरेप किया। तीसरे दिन यानि छह मई को वह किसी तरह से उनके शिकंजे से भागने में सफल रहीं और अदालत के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के जांच अधिकारी और सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + nine =