Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला अस्पताल से कोविड-१९ मोबाइल मेडिकल टीम को ई रिक्शाओ में रवाना किया

मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की मौत से सभी लोग चिंतित है इसे गम्भीरता से लेकर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी वही सिटी मजिस्ट्रेट ने आज जिला अस्पताल से कोविड-१९ मोबाइल मेडिकल टीम को ई रिक्शाओ में रवाना किया।

सभी वार्डों में ये मेडिकल डॉक्टरों की टीम घूम घूम कर लोगों को जागरूक करेगी, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में आइसोलेशन में रह रहे लोगों को तुरंत व फौरी तोर पर मेडिकल सुविधा मिल जाए उसके लिए इस टीम का हर नगरपालिका वार्डों में ड्यूटी लगाई गई है यह मेडिकल टीम जो लोग कोरोना संक्रमण के होम आइसोलेशन में रह रहे हैं

उन्हें रोज जाकर उनसे बातचीत करेगी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेगी और उन्हें मेडिकल सुविधा भी मुहैया कराएगी अधिकतर देखने में आ रहा है कि जो लोग कोरोना के मरीज है व होम आइसोलेशन में रह रहे हैं वो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नजर आ रहे है ओर गम्भीर बीमारी को कंट्रोलरूम को जानकारी नही दे रहे है और जब ज्यादा तबीयत खराब हो जाती है

तब सूचना देते हैं ओर तब तक कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत भी हो जाती है जो दुखदाई है इसी को देखते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज यह नया अभियान शुरू किया है

जिसमें यह टीम लगातार नगरपालिका के सभी वार्डों में जो लोग कोरोना के मरीज घ्शद्वद्ग आइसोलेशन में रहे हैं उनसे जाकर रोज उनका हालचाल जानेगी 

उन्हें उचित मेडिकल सुविधा भी मुहैया कराया करेगी जिससे कोरोना के मौत के आंकड़ों में कमी आई और घ्शद्वद्ग आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके

वही टीम सभी को जागरूक भी करेगी मेडिकल टीम को रवाना करने में आज सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सीएमओ महावीर सिंह फौजदार सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =