हादसे में बिल्डिंग मे चिनाई का कार्य कर रहे दो युवकों की मौत
छपार। हादसे मे दो युवको की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भव भैसारेडी निवासी युवक बाबू व नदीम पुत्र मौ.वसी पिछले काफी समय से नोएडा मे रहकर चिनाई का कार्य कर रहे थे।
बताया जाता है कि नोएडा मे किसी बिल्डिंग मे चिनाई का कार्य कर रहे थे कि हादसे के तहत चिनाई कार्य के दौरान अचानक बिल्डिंग से गिर जाने पर इन दोनो युवकों की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई।
इस हादसे से हडकम्प मच गया तथा आसपास से दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मृतको के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
जैसे ही यह दुखभरी खबर परिवारजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन कुछ अन्य ग्रामीणो को साथ लेकर तुरंत नोएडा के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने आपसी सहमति पर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनो को सौप दिया। इन दोनो भाईयां की मौत से गांव मे शोक छाया हुआ है।

