Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड टीकाकरण अभियान: जिलाधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने वेक्सिन का टीका लगवाया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड -19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद मे कोविड-19 वेक्सिनेशन सेकेंड फेस मे जिलाधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ंको वेक्सिन का टीका लगा।

उल्लेखनीय है कि करीब 11 माह से वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण एक और जहां जनजीवन पूरी तरहा प्रभावित रहा वहीं दूसरी और कोरोना के कारण अनेक लोगो की जाने चली गई। सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत कोविड-19 वेक्सिनेशन किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज 24 सैन्टर्स पर टीकाकरण किया गया।

कोविड-19 वेक्सिनेशन सेकेंड फेस की कडी मे जिलाधिकारी जिला चिकित्सालय स्थित सीएमओ ऑफिस स्थित सैन्टर पर पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने कोविड-19 के कोरोना वेक्सिनेशन सेकेंड फेस मे वेक्सीन का टीका लगवाकर इसकी शुरूआत की।

इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सी.एम.एस.डा.पंकज अग्रवाल,एसीएमओ डा.अग्रवाल जी,स्वास्थ्य अधिकारी डा.गीतांजली वर्मा ,सीओ सिटी कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल योगेश शर्मा आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते तथा सी.एम.ओ.डा.प्रवीण कुमार चोपडा के निर्देशन मे जनपद मे 24 केन्द्रो पर कोविड-19 वेक्सिनेशन किया गया।

इस कडी मे ग्रामीण अंचल के बुढाना,जानसठ, खतौली,मखियाली, मोरना, पुरकाजी, शाहपुर आदि केन्द्रो के अलावा नगर क्षेत्र के शान्ति मदन अस्पताल, पुलिस मॉर्डन स्कूल, पुलिस लाइन, यातायात कार्यालय पुलिस लाइन आदि अनेक स्थानो पर कोविड-19 वेक्सिनेशन हुआ। डीएम,एडीएम प्रशासन तथा सीएमओ आदि अधिकारियो ने वेक्सिनेशन सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान में डीएम सेल्वा कुमारी जे. के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने भी कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने के साथ ही इसको सुरक्षित बताया।

वहीं एसडीएम सदर दीपक कुमार ने भी टीकाकरण कराने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए लोगों से किसी भी भ्रम में नहीं आने और कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =