Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति सेना ने अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मुज़फ्फरनगर। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व मोरना के दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, अनेक जनपदों में लगातार हत्याएं व लूटपाट की घटनाएं हो रही है, पिछले दिनों मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की बदमाशो द्वारा हत्या कर दी गई थी

पर आज तक हत्यारे गिरफ्तार नही हो पाए। क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये ठोस कदम उठाये जाए व दवा व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।

इस अवसर पर क्रांति सेना महासचिव मनोज सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पवार, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी,आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, राजेश कश्यप ,नगरध्यक्ष लोकेश सैनी , देवेंन्द्र चोहान,राजेश शर्मा ,संजय चौधरी, सचिन प्रजापति,बंटी चौधरी ,अखिलेश पूरी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 8 =