Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर दिनदहाडे लाखों की लूट,मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। शहर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक स्थित एक मेडिकल दवाओं की एजेंसी से आज तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाडे डेढ लाख रुपये की नकदी लूटकर सनसनी फैला दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाईन थाना क्षेत्र में महावीर चौक पर स्थित कुंवर विनोद मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित मेडिसिन एजेंसी देव एंटरप्राइजेज में आज दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर डेढ लाख रुपये की नकदी लूटकर सनसनी फैला दी। एजेंसी के मालिक सुनील चौधरी ने बताया कि उनकी एजेंसी पर काम करने वाले लड़के सुबह ऑफिस खोलकर अपना कार्य कर रहे थे। इसी बीच वहां तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन्होने ऑफिस में काम कर रहे लड़कों को चाकू की नोक पर बंधक बना व डरा धमकाकर वहां रखी करीब डेढ लाख रुपये की नकदी लूट ली।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कैश लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाईन एवं कोतवाली पुलिस के अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।

शहर में दिनदहाडे सरेआम हुई लूट की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + seventeen =