Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

होटल पर देर रात्रि कर्मचारी की हत्या

1 1 3 | 
मुजफ्ॅफरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा रोड पर स्थित एक होटल पर देर रात्रि दो कर्मचारियों के बीच हुई झडप में एक कर्मचारी ने दूसरे की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला बच्चन िंसह कालोनी निवासी मुकेश भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित एक होटल पर काम करता था।

देर रात्रि वहां शराब पीकर उसका दूसरे कर्मचारी के साथ विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया जिसपर दूसरे कर्मचारी ने मुकेश के सिर में हथोडा मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के हिरासत में ले लिया ओर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk