Lucknow News: आम्बेडकर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली PHD की छात्रा ने की खुदखुशी
Lucknow News: भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी मे PHD की पढ़ाई कर रही छात्रा स्नेहा यादव ने आत्महत्या कर ली। छात्रा पीजीआई थाने क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रूम पार्टनर की सूचना पर मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

