उत्तर प्रदेश

Lucknow News: पूर्व की सरकारों में ट्रांसफर- पोस्टिंग एक उद्योग बन चुका था-CM Yogi Adityanath

Lucknow News: BJP Government ने  अपने साढ़े चार साल के कामकाज और उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि इस कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में हमने उपलब्धियां हासिल की है। सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के पूरा होने पर आज एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी पेश की गई, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र की योजनाओं में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रहा है।

हर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो एवं चल रही योजनाओं का इसमें उल्लेख किया गया है। रोजगार से लेकर एक्सप्रेस वे समेत पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था की बात को इसमें बताया गया है। अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और बरसाना की होली तथा चौरी चौरा कांड के आयोजन का भी जिक्र किया गया।

सरकार के मंत्रियों अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि यह उपलब्धियां सरकार और संगठन के समन्वय से ही संभव हो सकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सत्ता में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था।

हर साल एक दो दंगे होते रहते थे, लेकिन साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। इस दौरान सरकारी सम्पत्तियों को मुक्त कराने का काम किया गया। साथ ही 1800 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्तियों को जब्त करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि याद कीजिए मुख्यमंत्रियों में अपने आवास बनाने के लिए होड रहती थी। इसके लिए चाहे सरकारी भवनों को ही क्यों न गिराया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में साढ़े चार लाख नौजवानों को पारदर्शी ढंग से नौकरी देने का काम किया। चेहरे को देखकर नौकरी नहीं दी बल्कि प्रतिभा के अनुसार नौकरी दी। उत्तर प्रदेश में वर्षों से सैकड़ों नौकरियां लम्बित थी। पहले नौकरी निकलने पर एक ही परिवार के लोगों का पूरा कब्जा रहता था। पर हमारी सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरी देने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा का माहौल बनने के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ने का भी काम हुआ है। अब देश और दुनिया का हर निवेशक यहां निवेश का इच्छुक है। अब ईज आफ डूइंर्ग बिजनेश में उत्तर प्रदेश दूसरेनथान पर आ गया है। तीन लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है। चीन का निवेश भारत में आया। इससे बडी उपलब्धि की यह निवेश उत्तर प्रदेश में आया। इस निवेश के कारण ही प्रदेश में नौकरी की संभावनाएं बढी। लघु और मध्यम उद्योग मृत प्राय था जब अब एक लाख 21 करोड का निर्यात कर रहा है।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि विश्व कर्मा श्रम सम्मान से एक माहौल बना है। साथ ही एक सुरक्षा के माहौल से सुशासन की स्थिति पैदा हुई जिसके कारण निवेशकों का विश्वास बढा। ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग बन चुका था। 2017 के पहले अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरफ फेंटा जाता था। पर साढे़ चार साल में स्थिरता बढी जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ी। साढे़ चार साल में प्रशासनिक स्थिरता आई। पहले यह प्रदेश देश के विकास को अवरूद्व करने वाला प्रदेश कहा जाता था। आज 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंकड़े पेश करते हुए हर विभाग की उपलब्धियों को गिनाने का काम किया और कहा कि 2017 में सरकार आने के बाद चालीस लाख गरीबों के राशन की जांच में ऐसे गरीब पाए गए जिनका राशन कोई और ले रहा था। अब हर गरीब को टेक्नालाजी के उपयोग से लाभ मिल रहा है।

साथ ही 1200 करोड़ रुपये का राजस्व भी बचाने का काम किया गया। एक दर्जन सिंचाई योजनाओं को तो केवल बुंदेलखण्ड में पूरा करने का काम किया। वर्षों से लम्बित योजनाओं के कारण किसानों को उसका लाभ नहीं मिल रहा था। 2007 से लेकर 2017 तक अनेक चीनी मिलों को पिछली सरकारों ने बेचने का काम किया। पर हमारी सरकार ने बंद चीनी मिलों को चलाने का काम किया है। कोरोना काल में भी चीनी मिलों को चलाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों को पहले एमएसपी का पूरा लाभ नहीं मिलता था। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ करता था। पिछली सरकारें आढ़तियों के माध्यम से क्रय करती थी लेकिन हमारी सरकार ने किसानों से डीबीटी के माध्यम से सीधी खरीदारी करने का काम किया। राज्य सरकार ने हर प्रयास किया है जिससे किसानों को उसका हक मिल सके। केन्द्र की उन योजनाओं को लागू किया जिससे प्रदेश की पहचान बनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि हमारी सरकार ने कुंभ का सफल आयोजन करने के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन काशी में आयोजित करने के साथ पहला इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। यही नहीं, अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और बरसाना की होली आयोजन का काम विपक्ष को अच्छा नहीं लगता है। जबकि यह इस देश की पहचान है। योगी ने कहा कि चौरी चौरा कांड का आयोजन कर शहीदों को सच्ची श्रद्वाजंलि देने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। पहले विपक्ष के साथ ही मीडिया भी मंदिर निर्माण को लेकर हमारी चुटकी लिया करता था । लेकिन अब मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। यह आस्था का सम्मान है। हमने भावनाओं को सम्मान देने का काम किया है।

महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का काम किया। सरकार आते ही पहले एंटी रोमियों स्क्वायड का गठन किया था। साढे़ तीन सौ तहसीलों में पिंक बूथ बनाने का काम हुआ है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा हो सके। महिलाओं की योजनाओं के नाम गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा पूरी ईमानदारी से महिलाओं की सुरक्षा का काम किया जा रहा है।

प्रदेश में एक माहौल बना है जिससे प्रदेश की बेहतरीन छवि बनी है। महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए पुलिस और शिक्षा के क्षेत्र में अधिकतर महिलाओं को लिया गया है। राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के काम करने का काम किया है।

योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश छठी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश हुआ करता था। आज हमारा प्रदेश कई पायदान ऊपर चढा है। चार शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। नवम्बर तक आगरा और कानपुर में मेट्रो का सफल संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति जारी होने के बाद प्रदेश सरकार ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण का काम भी शुंरू हो चुका है। फ़ोरेंसिक लैब की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में एक बदली हुई तस्वीर दिख रही है।

कोरोना के दौरान भी आर्थिक गतिविधियां रोकने का काम नहीं हुआ। साढे़ नौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश की जनता ने बेहद धैर्य से काम किया है। योगी ने कहा कि संगठन और मीडिया ने हमें साढे़ चार साल में बेहद सहयोग देने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के साढे़ चार साल के कार्यकाल के पूरा होने पर आज एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी पेश की गयी जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र की योजनाओं में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में अपने कदम बढा रहा है।

हर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो एवं चल रही योजनाओं का इसमें उल्लेख किया गया है। रोजगार से लेकर एक्सप्रेस वे समेत पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था की बात को इसमें बताया गया है। फिल्म के माध्यम से बताया कि किस तरह से उत्तर प्रदेश के माहौल को बदलने का काम योगी सरकार ने किया है।

लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार की साढे़ चार साल की उपलब्धियों की एक पुस्तिक का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अलावा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य मौजूद थे। कहा गया कि कोरोना काल के दौरान केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए क्या उपाय किए। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =