वैश्विक

Lucknow का लुलु मॉल विवादों में: ज्यादातर रखा गया मुस्लिम कर्मचारियों को

Lucknow लुलु मॉल में नमाज़ पढ़े जाने का एक वीडियो सामने आया था। जिसको लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मॉल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं महासभा के नेताओं का कहना है कि अगर शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो फिर वे मॉल के अंदर सुंदरकांड भी पढ़ेंगे।

लुलु मॉल से जुड़े विवाद के बीच मॉल के जीएम हायपर मार्केट नोमान खान ने अपना पक्ष रखा है। दरअसल आरोप है कि इस मॉल में ज्यादातर मुस्लिम कर्मचारियों को रखा गया है। इसपर नोमान खान ने कहा कि यह आरोप निराधार है। हमारे यहां किसी भी वर्ग की विशेष तौर पर भर्ती नहीं हुई है। हमने दो वॉक इन इंटरव्यू रखा हुआ था। इसको लेकर अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग अखबारों में विज्ञापन दिया था। उसी के हिसाब से कर्मचारी रखे जा रहे हैं। इसमें अलग अलग तरह के वर्गों से लोगों को चुना गया है।

नोमान खान ने कहा कि पहले इंटरव्यू में लगभग दो हजार लोग आए, और दूसरे इंटरव्यू में 22 सौ बच्चे आए। उन्होंने कहा कि मॉल में जो आउटलेट्स दिए गए हैं, उनमें ब्रांडेड कंपनी है। इसमें किसी वर्ग विशेष को खास मौका नहीं दिया गया है। यह आरोप गलत है कि हम आउटलेट्स हिंदू या मुस्लिम को देते हैं।

वहीं लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा का कहना है कि हम किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए यहां पर परमिशन नहीं देते हैं। लुलु मॉल सभी धर्मों का आदर करता है।

गौरतलब है कि इस मामले में मॉल प्रबंधन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मॉल में नमाज पढ़ने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर पूजा-पाठ या नमाज अदा करने पर धारा 144 के तहत पाबंदी है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =