वैश्विक

#Watch Video- Madhya Pradesh मंत्री ने गलत तरीके से महिला उम्मीदवार को हाथ लगाया: कांग्रेस ने लगाया आरोप #Watch Video

Madhya Pradesh के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद शिवराज सरकार के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह विवाद में पड़ गए।

दरअसल बृजेंद्र प्रताप सिंह एक सभा में भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा अपना चश्मा निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए और इस बात को अशोभनीय करार देते हुए सोमवार को कार्रवाई की मांग की। हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया को ‘दिमाग की विकृति’ बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कथित तौर पर राज्य के खनन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पहले अपनी जेब में अपना चश्मा खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद पास बैठा एक व्यक्ति इशारा करता है कि मंत्री का चश्मा भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा हुआ है। इसके बाद महिला के पीछे बैठे मंत्री उनके बालों से अपना चश्मा निकालते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री ने गलत तरीके से महिला उम्मीदवार को हाथ लगाया और एक तस्वीर और वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा की।

कांग्रेस द्वारा साझा की गई तस्वीर में मंत्री, बगल में बैठी भाजपा उम्मीदवार के घुटने पर हाथ रखकर दूसरी तरफ बैठे मुख्यमंत्री से झुक कर बात करते दिखाई दे रहे हैं।प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भाजपा केवल महिला सशक्तिकरण का दिखावा करती है लेकिन वीडियो और तस्वीर ने वास्तविकता को दिखाया है। खनन मंत्री ने न केवल महिला उम्मीदवार के बालों को छुआ बल्कि अनुचित तरीके से उस पर हाथ रखा।

उन्होंने कहा कि कैडर आधारित अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। जायसवाल ने कहा कि ऐसे लोगों को मंत्री जैसा सम्मानजनक पद नहीं मिलना चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20755 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =